{"_id":"6ad535803773d9367603efa9","slug":"762-women-665-men-and-35-children-arrived-to-seek-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-187460-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 41 पीएचसी पर आरोग्य मेले में 1462 मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 41 पीएचसी पर आरोग्य मेले में 1462 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1462 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा और उपचार उपलब्ध कराया गया। मेले में 762 महिलाएं, 665 पुरुष और 35 बच्चे शामिल रहे। बुखार के 311 और चर्म रोग के 279 मरीज मिले।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने पीएचसी महदेवा और लक्ष्मीपुर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निचलौल क्षेत्र के गड़ौरा, बजही और जहदा स्थित पीएचसी पर भी आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। तीनों केंद्रों पर कुल 79 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें गड़ौरा पीएचसी पर 22, बजही पर 27 और जहदा पीएचसी पर 30 मरीज पहुंचे।
सीएचसी निचलौल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले से मरीजों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलती है। साथ ही, सामान्य बीमारियों के लिए दूर स्थित अस्पतालों तक जाने की जरूरत भी कम होती है।
विज्ञापन
बजही पीएचसी पर पहुंचे मरीजों में 18 मौसमी बीमारियों, जैसे बुखार, खांसी और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मिले। नौ मरीजों में चर्म रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत पाई गई। गड़ौरा पीएचसी पर अधिकतर मरीज शुगर, बीपी, चर्म रोग और वायरल बुखार के उपचार के लिए पहुंचे। जहदा पीएचसी पर पेट दर्द, चर्म रोग और अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जरूरत के अनुसार मरीजों की रक्त जांच भी की। जांच के दौरान किसी भी मरीज में मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। मेले में मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं।
गड़ौरा पीएचसी पर डॉ. कमलेश कुमार, फार्मासिस्ट सतीशंकर वर्मा और एलटी सतीश चंद मौजूद रहे। बजही पीएचसी पर डॉ. उमेश चंद, मधुवेन्द्र तिवारी और एएनएम मंजू मौर्या ने सेवाएं दीं। जहदा पीएचसी पर डॉ. राकेश कुमार, सिराजुद्दीन खान और रागिनी पटेल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जिले के सभी 41 पीएचसी पर आयोजित मेले में 1462 मरीजों की जांच कर उपचार उपलब्ध कराया गया।