फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   75 Womens will award in Raksha Utsva

‘रक्षा उत्सव’ कार्यक्रम में सम्मानित होंगी 75 महिलाएं

Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
75 Womens will award in Raksha Utsva
‘रक्षा उत्सव’ कार्यक्रम में सम्मानित होंगी 75 महिलाएं
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में शनिवार को मेगा इवेंट ‘रक्षा उत्सव’ का आयोजन विकास भवन सभागार में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभिन्न विभागों में कार्यरत 75 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को एक मास्क व एक राखी का भी वितरण होगा।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि मेगा इवेंट कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मॉस्क और राखी की व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों से की जाएगी। कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों तथा महिलाओं को विभिन्न प्रकार की हिंसा से बचाव संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन सार्वजनिक स्थलों व हाट बाजारों में कर जन-सामान्य को जागरूक किया जायेगा । ‘बेटियों से पहचान -नारी सम्मान’ थीम पर ग्राम पंचायत, ब्लॉक तथा जनपद स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर परिवारों तथा दुकानदारों आदि को जागरूक किया जाएगा। उन्हें इस बात के लिए भी जागरूक किया जाएगा कि वह अपने घरों व दुकानों को अपने परिवार की महिलाओं व बेटियों के नाम से पहचान दें। 25 अगस्त को स्वावलंबन शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मानित होंगी इन विभागों की महिलाएं
उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिन महिलाओं के नाम प्राप्त हुए हैं, उनमें पुलिस विभाग की पांच, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की 15, जिला कार्यक्रम विभाग की 10, युवा कल्याण विभाग की पांच, पंचायती राज विभाग की 19, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 10, शिक्षा विभाग से जुड़ी 15, महिला कल्याण विभाग की नौ तथा होमगार्ड विभाग की पांच महिलाओं के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed