फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   75 corona positive found

75 कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 स्वस्थ हुए

Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
75 corona positive found
75 कोरोना पॉजिटिव मिले, 12 स्वस्थ हुए
विज्ञापन

संक्रमितों में आठ पुलिस कर्मी भी शामिल
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। शनिवार को 75 कोरोना पॉजिटिव मिले, जबकि 12 लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक कोरोना केे 1204 केस हो चुके हैं, जिसमें से 663 केस सक्रिय हैं। कोरोना से अब तक 531 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में आठ पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई. ए. अंसारी ने बताया कि संक्रमितों में महुआ महुई में एक, नौतनवां में एक, मोहम्मदाबाद में एक, सुखरामपुर में एक, बृजमनगंज में एक, पनियरा में एक, कम्हरिया में दो, कंपियरगंज में एक, बारीगांव में एक, घुघली में एक, पुरंदरपुर में एक, सिसवा में 11, रूधौली में एक, बकुलडिहा में एक, जिला अस्पताल में दो, अंबेडकर नगर में दो, राजीवनगर में तीन, जय प्रकाश नगर में दो, एसपी आफिस में दो, बैंक में तीन, शास्त्री नगर में दो, सेखुई में चार, थाना चौक में दो, कस्मरिया में एक, धरमौली में एक, निचलौल में छह, थाना फरेंदा में चार, बैकुंठपुर में दो, मथुरानगर में एक, पकडी चौबे में दो एवं छह अन्य संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 136 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। अब तक 20581 सैंपल की जांच हो चुकी है। प्रत्येक दिन जांच तेजी से हो रही है। विभाग की ओर से टीम कोरोना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सिसवा नगर पालिका के ईओ आशुतोष सिंह ने बताया कि कस्बे के सब्जी मंडी तिराहे को सील कर दिया गया है। संक्रमित मिलने के कारण बचाव को देखते हुए यह व्यवस्था की गई। संक्रमित व्यक्ति के घर आसपास पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed