{"_id":"6123e3928ebc3e6ed2137c8a","slug":"7444-beneficiaries-are-waiting-for-the-third-installment-maharajganj-news-gkp4065265198","type":"story","status":"publish","title_hn":"7444 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7444 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7444 लाभार्थियों को तीसरी किस्त का इंतजार
महराजगंज। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के लाभार्थियों को समय से लाभ नहीं मिल पा रहा है। पहली एवं दूसरी किस्त मिलने में परेशानी नहीं हुई, लेकिन तीसरी किस्त की रकम लंबित है। ऐसे में संबंधित कार्यालय का चक्कर लगाने के लिए लाभार्थी विवश हैं। जिम्मेदारों को इसकी चिंता नहीं है। 7444 लाभार्थियों को आज भी योजना की तीसरी किस्त का इंतजार है।
शासन की ओर से पहली बार गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव एवं जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य लिए तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। यह रकम लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है, लेकिन हालत ये है कि योजना का लाभ कुछ ही महिलाओं को सही से मिल सका। अब भी 7444 लाभार्थियों को तीसरी किस्त नहीं मिली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आईएफएससी कोड, खाते में गड़बड़ी, आधार फीड न होने के कारण तीसरी किस्त की रकम भेजने में परेशानी हो रही है। इसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी लाभार्थियों के खाते में तीसरी किस्त की रकम भेज दी जाएगी।
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक विजय प्रजापति ने बताया कि अब लाभार्थी अपना पंजीकरण स्वयं कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें गूगल में पीएमएमवीवाई-सीएएस.एनआईसी.इन सर्च कर करने के उपरांत बेनिफिसरी लॉगिंग कर डिटेल डालना होगा। इसके लिए पंजीकरण के लिए लाभार्थी का ई-मेल व मोबाइल फोन नंबर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में भुगतान लंबित
निचलौल में 678, शहरी क्षेत्र में 74, सिसवां में 640, परतावल में 643, मिठौरा में 639, पनियरा में 502, बृजमनगंज में 733, नौतनवां में 687, घुघली में 600, फरेंदा में 547, धानी में 541, सदर में 517, लक्ष्मीपुर में 643 लाभार्थियों की तीसरी किस्त का भुगतान नहीं हुआ है।
कब कितनी मिलती है धनराशि
गर्भावस्था के पंजीकरण के बाद 1000, गर्भावस्था के छह माह के अंदर चिकित्सक से जांच कराने के बाद 2000 और बच्चे का जन्म पंजीकृत एवं टीका लगने के बाद 2000 रुपये का लाभ मिलता है।