फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   72605 candidates will appear for UP board exam this time

Maharajganj News: 72605 परिक्षार्थी इस बार देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Sat, 16 Nov 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
72605 candidates will appear for UP board exam this time
महराजगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार जनपद से 72,605 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह संख्या पिछली बार के परीक्षार्थियों से कम है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में 73023 विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनके लिए 109 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

पिछले शैक्षिक सत्र के मुकाबले मौजूदा शैक्षिक सत्र में जिले से बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या घट गई है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार 418 परीक्षार्थी कम हैं। परीक्षार्थी की संख्या घटने के चलते परीक्षा केंद्रों में भी कमी देखने को मिल रही है। पिछली बार जहां 109 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था, वही इस बार 104 परीक्षा केंद्र का प्रस्ताव ही भेजा गया है। इसपर आपत्ति भी मांगी गई है। ऐसे में संख्या और घटने की संभावना है। परीक्षा में हाईस्कूल के 40,118 तो इंटरमीडिएट के 32,487 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

रेग्युलर परीक्षार्थी आंकड़ों में जहां हाईस्कूल के विद्यार्थी की संख्या अधिक है, वहीं प्राइवेट फाॅर्म भरने वालों में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल होने के लिए सिर्फ 193 ने आवेदन किया है, वहीं इंटरमीडिएट में प्राइवेट विद्यार्थियों की संख्या 1137 है। विभाग का मानना है कि किसी कारणवश इंटरमीडिएट की पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थी इंटरमीडिएट की डिग्री के लिए बाद में भी फाॅर्म डालते हैं। इसलिए इनकी संख्या अधिक होती है। वहीं, हाईस्कूल में अधिकतर रेग्युलर ही विद्यार्थी ही आवेदन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि कम विद्यार्थी होने के कारण कम केंद्र का प्रस्ताव नहीं दिया गया, बल्कि इसके लिए बोर्ड के निर्देश थे कि कम से कम परीक्षा केंद्र बनाए जाएं, जिससे निगरानी कार्य आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed