{"_id":"5aba81744f1c1b91778b7cd6","slug":"71522172276-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल को पकड़ कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल को पकड़ कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अड्डा बाजार (महराजगंज)। संपतिहा के निर्माणाधीन पावर विद्युत स्टेशन के पास एकांत में मंगलवार को प्रेमी युगल अश्लील हरकत करते हुए पकड़े गए। दोनों को पुलिस चौकी लाया गया और परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया। कोल्हुई थाना क्षेत्र की युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा और युवक वही का बाइक मिस्त्री बताया गया है। बताया जाता है कि शाम के वक्त एक बाइक पर प्रेमी जोड़ा हाईवे से निर्माणाधीन पावर विद्युत स्टेशन की ओर मुड़ते दिखा। कुछ ही देर बाद किसी काम से चौकी पुलिस वहंा पहुंच गई। अश्लील हरकत करते प्रेमी युगल पर नजर पड़ी तो उन्हें चौकी लाया गया। पता चला है कि युवती बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा दे रही है। संपतिहा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद मोबाइल नंबर लेकर दोनों के परिजनों को पुलिस चौकी बुलाया गया। अभिभावकों के आग्रह पर बगैर किसी पुलिसिया कार्रवाई के बाद उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।