{"_id":"5a78aa524f1c1bb3208b7946","slug":"71517857362-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, तैयारियां पूरी
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के बैठने की व्यवस्था समेत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारी की गई है।
सोमवार को केंद्र व्यवस्थापक परीक्षा केंद्रों पर जहां व्यवस्थाएं बनाने में डटे रहे, वहीं परीक्षार्थी भी अपनी जगह देखने केंद्रों पर पहुंचे। जिले में भर में103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा चार स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगा गए हैं। इसके अलावा जिले के सभी थानेदार और क्षेत्राधिकारी भी बोर्ड परीक्षा पर नजर रखेंगे।
डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा संबंधित सभी तरह तैयारी हो चुकी है। परीक्षा में किसी तरह से नकल न होने पाए इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जांच के दौरान अगर कहीं भी नकल की शिकायत मिली तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिले में मुन्नर प्रसाद इंटर कालेज बरगदवां, राज रतन सेन इंटर कालेज निचलौल, कोटा मुकुंदपुर इंटर कालेज और आर्दश इंटर कालेज परसौना संवेदनशील की श्रेणी में हैं। यहां विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। चार सचल दल टीमें भी भ्रमणशील रहेंगी।
विज्ञापन
जिले में धारा 144 लागू : डीएम
डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रबंधतंत्र तथा अन्य कोई अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसका कड़ाई से पालन होगी। जिले में धारा 144 लागू है, जो आगमी 15 मार्च तक प्रभावी रहेगा। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर पर चूना गिरा कर मार्किंग करवाई जा रही है। संबंधित थानाध्यक्ष इसका कड़ाई से पालन कराएं।