फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर टीकाकरण करावें

गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर टीकाकरण करावें

Wed, 11 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर टीकाकरण करावें
महराजगंज। मंगलवार को सदर सीएचसी सभागार में आशा वर्करों की में मिशन इंद्र धनुष, फाइलेरिया के अलावा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में बागापार, परास खांड, सलामतगढ़, लखिमथरुवा, कटहरा और धनेवा की आशा वर्कर शामिल रहीं। एचईओ श्रीभागवत सिंह ने कहा कि कहा कि मिशन इंद्र धनुष में सभी आशा 2 वर्ष तक के सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सूची के अनुसार टीकाकरण कराएं। उन्होंने सभी आशा वर्करों को निर्देशित किया कि नवजात प्रसव के बाद माता और नवजात शिशु को 42 दिन तक निर्धारित तिथियों में घर जाकर उनका बच्चों का वजन, तापमान की जांच करते रहें। यह भी जांच करें कि बच्चें या उसकी मां को बुखार या कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर कोई बीमारी नजर आए यो तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल भेजें। उन्होंने कहा कि 20 से 25 नवम्बर 2017 तक चलने वाले फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रपत्र तैयार कर तत्काल जमा कर दें। इस मौके पर लवली वर्मा ,सुधा, प्रियंका, रंभा, सुनीता, इंदू, कुसुमावती आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed