फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की मांग

स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की मांग

Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने की मांग
नौतनवां। ठाकुरद्वारा मंदिर पर रविवार को हुई उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में नगर के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विचार करते हुए जर्जर पड़े पीएचसी के भवन निर्माण, आधुनिक चिकित्सा संसाधन एवं डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की गई। अध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने का बना सरकारी स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हो चुका है। यहां पर आकस्मिक चिकित्सा, आक्सीजन एवं मरीजों को भर्ती कर चिकित्सा की व्यवस्था नहीं है। महज एक चिकित्सक पर सैकड़ों मरीजों का भार होने से परेशानी झेलनी पड़ती है। कई वर्षों से महिला चिकित्सक नहीं है। नर्स व एएनएम के भरोसे महिला अस्पताल चल रहा है। उन्होंने अस्पताल का जीर्णोद्धार कर अत्याधुनिक अस्पताल का रूप देने की मांग की। चेतावनी दी किक यदि इस पर जल्द से जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो व्यापार मंडल व स्थानीय लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बैठक में सरदार सहेंद्र सिंह, कमलेश अग्रवाल, मेहताब अहमद, रामरूप जायसवाल, सीताराम अग्रहरि, बद्री प्रसाद अग्रहरि, विनोद पटवा, जगदंबा वर्मा, सोनू वर्मा, ओमप्रकाश बर्नवाल, शत्रुघ्न सोनी, राजाराम जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed