फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   7 people donated blood

रक्तदान कर सात लोग बने महादानी

Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
7 people donated blood
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला के रक्तदान शिविर में प्रमाण पत्र के साथ रक्तदाता व डीएम व ? - फोटो : MAHARAJGANJ
रक्तदान कर सात लोग बने महादानी
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में रक्तदान कर सात लोग महादानी बने। इस बार रक्तदान करने के लिए एक महिला ने कदम बढ़ाया। इस अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। रक्तदान से पहले सभी लोगों की थर्मल स्क्रिीनिंग की गई। इसके बाद सैनिटाइज कर मास्क दिया गया।
मुख्य अतिथि डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए। अब लोग धीरे-धीरे जागरूक हो रहे हैं। रक्तदान के प्रति पहले जो भ्रांतियां थीं, वे टूट रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी रक्तदान जागरूकता का अभियान जारी रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पवन अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए जागरूक रहना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती और कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीसरे महीने रक्तदान कर सकता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

इन लोगों का रहा योगदान
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में शिक्षक सुधीर त्रिपाठी का अहम योगदान रहा। ब्लड बैंक के प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ नंदलाल तिवारी, आनंद प्रताप पटेल, नीलम शर्मा, रामाश्रय, विनीत राय, चंद्र देव चौधरी, उमेश, अजीत कुमार शर्मा, शिवपाल यादव, रंजन उपाध्याय, रवि प्रताप सिंह, आसिफ, शिव कुमार, इशरावती, राजकुमार, दिलीप कुमार शिविर को सफल बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने से बहुत फायदा होता
फरेंदा से आई अध्यापिका मुनीषा राजपूत ने 10वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से बहुत फायदा होता है। मन को शांति मिलती है। नगर पालिका महराजगंज के सिविल लाइंस मोहल्ले के रहने वाले रजत सिंघानिया 19वीं बार रक्तदान किए। उन्होंने कहा कि जब भी किसी जरूरतमंद के द्वारा सूचना दी जाती है, तो रक्तदान करने पहुंच जाते हैं। राजीव नगर निवासी योग शिक्षक संत कुमार वर्मा ने 27वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है। मथुरानगर के शिक्षक डॉ. कैलाश नाथ मौर्य ने 28वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से काफी लाभ होता है। शास्त्री नगर निवासी धर्मदेव तिवारी ने 6वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से डरने की जरूरत नहीं है। सिसवा कस्बे के डॉ. परवेज आलम ने कहा कि जब भी अवसर मिलता है, तो रक्तदान करता हूं। निचलौल कस्बे के शाद अली अंसारी ने कहा कि रक्तदान बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed