फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   7 degree temperature in maharajgang

ठंड से जनजीवन पर प्रभावित, बढ़ी परेशानी, 7 डिग्री पहुंचा पारा

Sat, 16 Jan 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
7 degree temperature in maharajgang
एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर ठंड से बचने के लिए स्वेटर व टोपी पहन कर स्कूल जाती छात्राएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
ठंड से जनजीवन पर प्रभावित, बढ़ी परेशानी, 7 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ठंड का असर तेज हो गया है। पछुआ हवाओं से गलन बढ़ गई है। जिससे ज्यादातर लोग घरो में दुबके रहे। न्यूनतम पारा 7 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
शहर में बस स्टेशन पर ठंड से बेहाल यात्री इधर उधर टहलते नजर आए। एक स्थान पर अलाव जल रही थी। लेकिन वहां लकड़ियां कम थी। शहर में सक्सेना चौक पर दिहाड़ी मजदूर भी परेशान दिखे।
नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि शहर में ठंड से बचाव के लिए प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरे पर भी रजाई गद्दा रखा गया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनो में मौसम खराब होने की संभावना है। पछुआ हवा की वजह से गलन बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के खनुआ चौराहा के अलावा क्षेत्र के पैसिया, सम्पतिहा, चकदह, बरगदवा, सेखुआनी, परसा मलिक, मोहनापुर, समरधीरा समेत कुल ग्यारह जगहों पर अलाव की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed