{"_id":"6ae2617866490bfc6609b37a","slug":"68-kg-of-silver-seized-1338-kg-of-cannabis-imported-from-the-us-via-courier-was-also-intercepted-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188103-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में चांदी के आभूषण और गांजे के साथ तीन भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में चांदी के आभूषण और गांजे के साथ तीन भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में अलग-अलग कार्रवाई के दौरान चांदी के आभूषण और गांजे के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। काठमांडू में बिहार के रक्सौल निवासी 19 वर्षीय युवक के पास से 68 किलो से अधिक चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। वहीं, अमेरिका से कूरियर के जरिये भेजे गए 1.338 किलो गांजे के मामले में गुजरात के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
नेपाल के काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय, टेकू की टीम ने सोमवार को चंद्रागिरि नगरपालिका के वार्ड नंबर सात से रक्सौल निवासी अमन सराफ को हिरासत में लिया। उसके पास से 68 किलो 244.24 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
बुधवार को एक प्रेस वार्ता कर कार्यालय के सूचना अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कार्की ने बताया कि आभूषणों को अवैध रूप से नेपाल लाए जाने के संदेह में जब्त किया गया है। आरोपी को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे स्थित सीमा शुल्क कार्यालय, गौचर को सौंप दिया गया। वहीं, नेपाल के कोटेश्वर स्थित नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नियंत्रित डिलीवरी अभियान चलाकर अमेरिका से कूरियर के जरिये भेजे गए 1 किलो 338 ग्राम गांजे की खेप पकड़ी।
विज्ञापन
इस मामले में गुजरात के अहमदाबाद निवासी भवर सिंह (23) और वंदित पटेल (33) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। दस्तावेज की आड़ में गांजा मंगाए जाने के मामले में आगे की जांच जारी है।