फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   66.48 percent polling... Sporadic incidents

Maharajganj News: 66.48 प्रतिशत मतदान... छिटपुट घटनाएं

Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
66.48 percent polling... Sporadic incidents
नगर पंचायत घुघली में सर्वाधिक व नगर पालिका महराजगंज में सबसे कम हुआ मतदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छिटपुट घटनाओं के बीच जिले की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया बृहस्पतिवार की देर शाम पूरी हो गई। शाम छह बजे तक 66.48 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पंचायत घुघली में सर्वाधिक 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। नगर पालिका महराजगंज मेें सबसे कम 62.45 प्रतिशत वोट पड़े।
जिले की दस निकायों मेंं अध्यक्ष व सदस्य पद के प्रत्याशियों ने अपने मतों को सहेजने का कार्य किया था। सुबह से शाम तक मौसम के साथ देने से मतदाता घर से निकले व बूथों पर पहुंचकर मतदान में रुचि दिखाई। महिला हों या पुरुष हर वर्ग के लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

...
नगर निकाय का नाम--- नौ बजे----11 बजे----एक बजे----तीन बजे----पांच बजे----छह बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा महराजगंज--------10.38------23.35------36.25-------49.15-------59.06-------62.45
नपा नौतनवां-----------10.12------22.96------37.39-------48.92--------60.37-------62.76

नपं चौक बाजार--------11.23------20.88------37.28-------52.24--------64.43------70.98
नपं पनियरा------------11.15------23.67------40.57-------51.63--------62.23------68.48
नपं परतावल-----------11.23------22.81------37.77-------48.92--------60.56------64.94
नपं निचलौल-----------9.49-------22.77------39.77------56.23---------68.27------74.22
नपं आनंदनगर---------9.10------20.31-------33.95-----46.97----------58.67------64.36
नपं सोनौली------------12.69-----26.38-------42.29-----56.27----------67.70------72.82
नपं बृजमनगंज--------13.51-----24.19-------42.51-----55.59----------66.31------68.43
नपं घुघली--------------11.39-----25.83------41.90------57.81----------71.85------75.05
.
...
नए निकायों में मतदान के लिए दिखा खासा उत्साह
पनियरा, परतावल, बृजमनगंज व चौक बाजार में पहली बार निकाय का चुनाव हुआ। ऐसे में मतदान के प्रति लोगों ने खासा उत्साह दिखाया। नगरीय क्षेत्र के लोगों ने घर से निकलते हुए अच्छा जनप्रतिनिधि चुनने के उद्देश्य से मतदान किया। पनियरा नगर पंचायत के बसडीला बूथ पर सुबह से दोपहर तक मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान संबंधी प्रक्रिया को पूरा किया। चौक बाजार के दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज बूथ पर मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह दिखा। परतावल बाजार व बृजमनगंज के बूथों पर भी मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया।
...
केंद्रों पर पहुंचकर अधिकारियों ने देखी मतदान की स्थिति
डीएम सत्येंद्र कुमार व एसी डॉ. कौस्तुभ ने प्राथमिक विद्यालय सदर, प्राथमिक विद्यालय बृजमनंगज प्रथम, निचलौल की बड़ी मस्जिद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रत्तूपुर व कंपोजिट विद्यालय पनियरा में पहुंचकर मतदान की स्थिति को देखा तथा कार्मिकों से मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। सुरक्षा कर्मियों को भी बूथों पर व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सीडीओ संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों ने भी मतदान केंद्रों के हालात पर नजर रखी।
...
पिंक बूथ पर दिखी अधूरी व्यवस्था
कहने के लिए सभी निकायों में एक-एक पिंक बूथ बनाए गए थे, मगर इन बूथों को न तो विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तरह सजाया गया था और न ही कोई ऐसी व्यवस्था नजर आई। महिला कार्मिकों ने दायित्वों का तत्परता से निर्वहन किया। नगर पालिका महराजगंज के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय को पिंक बूथ बनाया गया था, मगर वह भी सामान्य बूथ की तरह नजर आया।
...
कोट
जिले के सभी दस निकायों में 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी का सहयोग मिला है। कहीं भी अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।
-सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed