फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   63 Examinee droped Examination

63 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार की परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
63 Examinee droped Examination
63 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार की परीक्षा
विज्ञापन

महराजगंज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंक सुधार की परीक्षा शनिवार को प्रारंभ हुई। पहले दिन दोनो पालियों में पंजीकृत कुल 325 परीक्षार्थियों में से 262 ने परीक्षा दी जबकि 63 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। डीएम व एसपी सहित अन्य जिम्मेदारों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की हकीकत देखी तथा केंद्रों के जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा में जीएसवीएस इंटर कॉलेज में पंजीकृत 20 में से 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि चार अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरेंदा मेें पंजीकृत दो परीक्षार्थियों में से एक ने परीक्षा दी जबकि दूसरे ने छोड़ दी। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में पंजीकृत 17 में से 15 ने परीक्षा दी जबकि दो अनुपस्थित रहे। राजा रतनसेन इंटर कॉलेज में पंजीकृत सभी 25 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा नौतनवा इंटर कालेज में पंजीकृत दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर में राजा रतनसेन इंटर कालेज पंजीकृत 27 में से 22 ने परीक्षा दी जबकि पांच अनुपस्थित रहे। जीएसवीएस इंटर कालेज में पंजीकृत 131 में से 101 ने परीक्षा दी जबकि 30 अनुपस्थित रहे। राजकीय कन्या इंटर कालेज फरेंदा में पंजीकृत 52 परीक्षार्थियों में से 38 ने परीक्षा दी जबकि 14 अनुपस्थित रहे। पंचायत इंटर कालेज में पंजीकृत 45 परीक्षार्थियों में से 38 ने परीक्षा दी जबकि सात ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में केेंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

डीएम ने निचलौल परीक्षा केंद्र का मुआयना किया
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी डॉ. प्रदीप गुप्ता ने शनिवार को निचलौल स्थित राजा रतनसेन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया तथा केंद्र व्यवस्थापक व अन्य जिम्मेदारों को परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed