फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   62 lakh fraud under the pretext of manufacturing drones; FIR registered.

Maharajganj News: ड्रोन बनाने के नाम पर 62 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
62 lakh fraud under the pretext of manufacturing drones; FIR registered.
महराजगंज जिले के कोठीभार का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन

ड्रोन इनोवेटर बनकर प्रोजेक्ट के लिए मांगे पैसे
महराजगंज। ड्रोन इनोवेटर बनकर करोड़ों के प्रोजेक्ट का सपना दिखाने और 62 लाख रुपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना नगर क्षेत्र के तिनपेडिया निवासी चन्द्रभूषण मिश्र का आरोप है कि उनकी मुलाकात दिल्ली में महराजगंज जनपद के कोठीभार (सिसवा बाजार) निवासी राहुल सिंह से हुई थी। राहुल ने खुद को ड्रोन इनोवेटर बताते हुए बड़े-बड़े प्रोजेक्ट, प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें और वीडियो दिखाकर भरोसा जीत लिया। आरोप है कि राहुल सिंह ने एक दिन फोन कर बताया कि वह भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले एक नए ड्रोन प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, लेकिन उसका महत्वपूर्ण पार्ट खराब हो गया है।
विज्ञापन

उसने तत्काल 62 लाख रुपये की जरूरत बताई। साथ ही रिसर्च कार्य के लिए मोबाइल फोन और लैपटॉप की मांग भी की। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने दो मोबाइल फोन उपलब्ध कराए और 17 सितंबर 2025 को उसके बताए बैंक खाते में 62 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन समय बीतने के बाद भी न तो रकम वापस मिली और न ही कोई प्रोजेक्ट सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इतना ही नहीं, प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें और वीडियो भेजकर दबाव बनाने तथा धमकाने की कोशिश की। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed