फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव मांगे

एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव मांगे

Sun, 29 Jul 2018 11:22 PM IST
maharajgang
maharajgang Updated Sun, 29 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव मांगे
आईपीएल शुगर मिल सिसवां - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। गन्ना किसानों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने देश भर के चीनी मिल प्रबंध से एथेनॉल प्लांट लगाने के प्रसताव मांगे हैं। एथेनॉल प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार प्लांट की लागत पर बैंक ब्याज का 50 फीसदी या 20 करोड़ (दोनों में से जो कम हो) तक की सब्सिडी भी देगी।
विज्ञापन


अब तक चीनी मिलें किसानों से खरीदे गन्ने से केवल चीनी बनाती हैं। देश भर में चीनी की उत्पादकता अधिक है। बाजारों में चीनी के रेट गिरने से चीनी मिल प्रबंधक घाटे की दुहाई देकर किसानों का गन्ना बकाया रोक लेते हैं। चीनी बनाने के बाद गन्ने के जूस का जो शीरा बचता है, बाजार में उसकी डिमांड नहीं के बाराबर है। चीनी मिले शीरे का भंडारण नहीं कर पा रही हैं। सरकार ने चीनी मिलों से किसानों का बकाया भुगतान तुरंत दिलाने के उद्देश्य से गन्ने के जूस से चीनी के अलावा एथेनॉल बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए चीनी मिलों से 19 अगस्त तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। सिसवां में इंडियन पोटास लिमिटेड शुगर मिल, जेएचवी शुगर मिल प्रोजेक्ट भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने चीनी मिलों से 30 दिन के अंदर एथेनॉल प्लांट लगाने के प्रस्ताव मांगे हैं। चीनी मिलों को इस संबंध में सरकार की मंशा से अवगत करा दिया गया है। कुछ चीनी मिलों को इस संबंध में सरकार की मंशा से अवगत करा दिया गया है। अगर चीनी मिलें गन्ने के जूस या शीरे से एथेनॉल बनाते हैं तो एक क्विंटल शीरे से 22 लीटर एथेनॉल तैयार किया जा सकता है। एथेनॉल का बाजार में कीमत 41 रुपये प्रति लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है एथेनॉल
एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है। इसे पेट्रोल में मिलाकर गाड़ियों के फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। एथेनॉल का उत्पादन गन्ने के जूस से होता है। हालांकि शर्करा वाली अन्य फसलों से भी एथेनॉल बनाया जाता है। इससे खेती व पर्यावरण दोनों को फायदा होता है। ब्राजील की करीब 40 फीसदी गाड़ियां एथेनॉल से ही दौड़ती हैु। बाकी वाहनों में 24 फीसदी एथेनॉल मिलाकर ईंधन का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed