फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ कुल 4343 वादों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ कुल 4343 वादों का निस्तारण

Sun, 15 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ कुल 4343 वादों का निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में 4343 वादों का निस्तारण
विज्ञापन

फोटो
फिर एक दूजे के हुए तीन परिवार, बैंकों के कुल 865 वाद निस्तारित
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 4343 वादों का निस्तारण किया गया। तीन परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अमरनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर अन्य न्यायाधीश मौजूूद रहे।

जनपद न्यायाधीश अमरनाथ सिंह ने मोटर दुर्घटना के आठ प्रतिकर वाद का निस्तारण कर 36.20 लाख रुपये प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज ने दो मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद से 1.91 लाख रुपये जमा कराया। सीजेएम ने फौजदारी के 465 वादों का निस्तारण कर 38,930 रुपये अर्थदंड वसूला। सिविल जज प्रवर खंड ने फौजदारी के एक वाद का निस्तारण कर पांच उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर 35.60 लाख, सिविल जज अवर खंड ने दो वादों का निस्तारण कर 1.14 लाख का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी कराया। सिविल जज अवर खंड ने फौजदारी के 343 वादों का निस्तारण कर 35,800 रुपये अर्थदंड वसूली कराया। इसके अलावा राजस्व व चकबंदी न्यायालयों की ओर से 1136 लंबित वादों तथा 1349 प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण कर 2.24 लाख रुपये अर्थदंड के रूप में वसूला गया। वन विभाग ने भी 6.52 लाख रुपये की वसूली की। बैंकों ने 865 वादों का निस्तारण कर 66 लाख 88 हजार 796 रुपये जमा कराएं। इसमें सर्वाधिक एसबीआई ने 434, पूर्वांचल बैंक ने 171, इलाहाबाद बैंक ने 20, पीएनबी ने 19 तथा भारत संचार निगम लिमिटेड ने 178 मामलों का निस्तारण किया। इस लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र बहादुर सिंह ने तीन पारिवारिक मामलों में तीन परिवारों का पुनर्मिलन कराया। इनके नाम अनीता-अवधेश, पिंकी-धर्मेंद्र व रहीसुननिशा-नैमुददीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed