{"_id":"5b3fb4694f1c1bb2288b4f83","slug":"61530901609-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसखोरी के ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसखोरी के ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसखोरी के ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। विद्यालयों के निरीक्षण में निकले जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने ग्राम हंसखोरी में शौचालय निर्माण की भी जानकारी ली। समीक्षा के लिए ग्राम सचिव को बीडीओ के माध्यम से बुलवाना चाहा, मगर ग्राम सचिव का मोबाइल बंद मिला। जिस पर डीएम ने बीडीओ को ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
डीएम ने ग्राम सचिव की अनुपस्थिति में ग्राम प्रधान से आवश्यक जानकारी ली। प्रधान ने बताया कि तीन शौचालय बने हैं और एक शौचालय के निर्माण के लिए गड्ढा खोदा जा रहा है। मौके पर कुछ शौचालय अधूरे मिले। इस पर लाभार्थी साधू शरण, श्रीज्ञान व सुदामा से अधूूरे कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा। मौके पर मौजूद ग्रामीण सदरूलहक, तीरथ, राजेंद्र विश्वकर्मा, मैनेजर विश्वकर्मा, राकेश, वीरेंद्र यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि ने भी शौचालय बनवाने की मांग की। डीएम ने जब इस गांव में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ के कार्यों केे बारे में जानकारी ली तो ग्रामीणों ने बीएलओ रितु शर्मा के काम को ठीक बताया।