{"_id":"5b1d61f94f1c1baa6e8b7279","slug":"61528652281-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुर्माना न जमा करने पर तहसीलदार ने ट्रैक्टर खिंचवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुर्माना न जमा करने पर तहसीलदार ने ट्रैक्टर खिंचवाया
Sun, 10 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
महराजगंज। सदर तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल ने जुर्माना की राशि जमा न करने पर ग्राम पंचायत अहिरौली निवासी रसीद का ट्रैक्टर खिंचवा लिया है। अब बेदखली की कार्रवाई के तहत भवन गिरवाया जाएगा। रविवार को तहसीलदार राजेश कुमार जायसवाल अपने सहयोगी नायब तहसीलदार सुनील कुमार, संग्रह अमीन विजय प्रकाश त्रिपाठी, रामचयन, भगवंत प्रसाद व रामदुलारे के साथ ग्राम पंचायत अहिरौली पहुंचे तथा ग्राम पंचायत का करीब 3.35 लाख रूपये जुर्माना जमा करने को कहा। जुर्माना न जमा करने पर ट्रैक्टर खिंचवा कर तहसील परिसर लाया गया। तहसीलदार ने बताया कि रसीद द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से मदरसा बनवा लिया गया है। अवैध निर्माण को देखते हुए 122 बी के तहत कार्रवाई की गई। अवैध कब्जाधारी के ऊपर 3.35 लाख का जुर्माना ठोंका गया। जुर्माना न जमा करने पर ट्रैक्टर खिंचवाया गया। अब बेदखली की कार्रवाई के तहत मदरसा भवन को ध्वस्त कराया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है, जो भी राजस्व जमा करने में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।