{"_id":"5a8877bf4f1c1baa1b8b7ef5","slug":"61518892991-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। जिसके तहत विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं से चुनाव में मतदान की अपील की। उधर, बीईओ अनीता तिवारी, प्रीति शुक्ला, कपिलदेव द्विवेदी, राम कुमार सिंह ,श्याम बिहारी ने अपने क्षेत्रों मे रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए सभी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दुबौलिया के खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव जायसवाल के नेतृत्व में बाजे के साथ स्कूलों के विद्यार्थियों ने शोभा यात्रा निकाली। बच्चों ने नाटक के माध्यम से भी लोगों मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के नेतृत्व में आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुड़घाट के बच्चों एवं शिक्षकों ने लोगों को घर घर जाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। बीईओ अनीता तिवारी, प्रीति शुक्ला, कपिलदेव द्विवेदी, राम कुमार सिंह ,श्याम बिहारी ने अपने क्षेत्रों मे रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर दिवाकर सिंह, महेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, लल्लन चन्द्र त्रिपाठी, विनय चौधरी, आराधना श्रीवास्तव, रचना सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।