फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Wed, 25 Oct 2017 04:58 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
महराजगंज। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य व्रती महिलाएं बृहस्पतिवार को शाम को देंगी। इस बीच बुधवार को छठ पर्व को लेकर नगर सहित ग्रामीण अंचलों के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। घरों में महिलाएं तथा पुरुष पूजन सामग्री एकत्रित करने में जुटे रहे। बुधवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के उपरांत खीर खाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन भर महिलाएं व्रत रहकर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं नगर में रहने वाले भी पूरे उमंग से बुधवार को छठ पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। छठ पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन, समाजसेवी सहित अन्य लोगों ने बलिया नाला, जिला उद्योग केंद्र के पास छठ घाट, चिऊरहां, पिपरदेउरा छठ घाट पर साफ-सफाई कराई। बृहस्पतिवार को छठ पूजा के मद्देनजर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में वस्त्र, फल-फूल, सूपा, दउरी आदि खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। इसके कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आई हुई महिलाओं ने पूजन सामग्रियों के अलावा साड़ी व अन्य जरूरत के सामानों की खरीदारी की। नगर के प्रमुख बाजार में देर शाम तक दुकानों पर भीड़ जुटी रही। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के जवान भी जगह-जगह मुस्तैद रहे। नगर के बस स्टैंड, सक्सेना चौक, बलिया नाला, कोतवाली रोड, कॉलेज रोड, चिउरहां रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम हटाने के लिए पुलिस पूरे दिन कवायद करती रही। विभिन्न समितियों की तरफ से छठ घाट व आने-जाने वाले मार्गों को विद्युत उपकरणों से सजा दिया गया है।
विज्ञापन

नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्रा ने बताया कि छठ पर्व पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों की टोली निर्धारित प्वांइट पर तैनात रहेगी। महिला पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक लोड कम करने के लिहाज से बृहस्पतिवार को शाम को कुछ देर के लिए भारी वाहनों का प्रवेश नगर में बंद करा दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed