फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तबाही के बीच पांचवें दिन प्रशासन टूटी प्रशासन की नींद

तबाही के बीच पांचवें दिन प्रशासन टूटी प्रशासन की नींद

Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
तबाही के बीच पांचवें दिन प्रशासन टूटी प्रशासन की नींद
महराजगंज/निचलौल। बाढ़ की तबाही झेल रहे निचलौल तहसील क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम ने पत्रकारों को बताया कि राहत व बचाव कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। टीआर-27 से 25 लाख रुपये की निकासी की गई है। विस्थापित लोगों के लिए भोजन पानी की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। निचलौल तहसील को पांच लाख रुपये दिए गए हैं। इससे मैरुंड गांव के लोगों के लिए 15 स्थानों पर भोजन बनवाया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों को मिट्टी का तेल, मोमबत्ती, माचिस, नमक, दवाई आदि मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ में फंसे बीमार और असहायों का मौके पर ही मेडिकल टीम इलाज करेगी। पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टरों की तैनाती की गई है। डीएम ने छोटी गंडक से सटे गांव के लोगों को भी अलर्ट करने को लेकर लेखपाल और ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी और बीडीओ को सिंचाई विभाग के अभियंता के साथ बंधे का निरीक्षण कर कमजोर बंधों की मनरेगा से तत्काल मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने समाज के संपन्न और जागरूक लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की। इस दौरान एसपी आरपी सिंह, एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, थानाध्यक्ष टीपी श्रीवास्तव, आपदा निरीक्षक मंगरु प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्कूल कालेज व सरकारी भवनों में शरण ले सकते हैं
महराजगंज। डीएम ने कहा कि सभी स्कूल-कालेज 20 अगस्त तक बंद हैं। इनका इस्तेमाल बाढ़ पीड़ितों के लिए किया जा सकता है। एनडीआरएफ व पीएससी के जवान भी कई स्कूलों में ठहरे हैं। बाढ़ पीड़ित स्कूल-कालेजों की भूमि, भवन के अलावा सरकारी भवनों में शरण ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त सड़कों को चलने लायक बनाएं: डीएम
महराजगंज। क्षेत्र में बाढ की तबाही का जायजा लेने आये डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने निचलौल महराजगंज, निचलौल ठूठीबारी, ठूठीबारी नौतनवां, निचलौल बैठवलिया व निचलौल चौक मार्ग के अलावा जिले की अन्य क्षतिग्रस्त सडकों का मरम्मत कराने और उसके कटान व गढ्ढों को अविलम्ब भरवा कर उसे चलने लायक बनाने को लेकर अधिकारियों को कडे निर्देश दिये। सडक मरम्मत को लेकर पीडब्लूडी, एनएच, जिला पंचायत, आरईएस के अधिकारियों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed