{"_id":"595fd7f64f1c1bfc1d8b468c","slug":"61499453430-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया आवास के लिए धन तो आया लेकिन वापस हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया आवास के लिए धन तो आया लेकिन वापस हो गया
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर लोहिया समग्र ग्राम सभा नदुआ में लोहिया आवास के धन को खाते में भेजने और बंद खाते को चालू कराने की मांग की है।
भाकियू के जिला प्रमुख सचिव नीरज कुमार मिश्र ने कहा कि मिठौरा ब्लॉक का नदुआ गांव 2016-17 में लोहिया समग्र ग्राम योजना में चयनित हुआ था। इस गांव में शासन स्तर से 25 लोहिया आवास और 6 आवास अतिरिक्त मिले थे। लाभार्थी मुन्ना गुप्ता, सुदामा, सुनील चौहान को आवास बनवाने के लिए धन आया लेकिन खाते से ही वापस हो गया। इतना ही नहीं, इन लाभार्थियों के खाते पर रोक लगा दी गई। इन लाभार्थियों का आवास नहीं बन सका है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से भी की गई लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लोहिया आवास के लिए सभी कागजात लेकर लाभार्थी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे है। लेकिन इन लोगों पर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने लोहिया आवास के लिए धन खाते में भेजने और बंद खाते को चालू कराने की मांग की है। इस मौके पर पियूष सिंह, मुन्ना गुप्ता, सुनील चौहान, बाबू लाल चौहान आदि मौजूद रहे।