फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6004 people vaccinated today

टीकाकरण रिपोर्ट

Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
6004 people vaccinated today
जिले में 6004 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए क्लस्टर बनाकर गांव में अभियान शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को जिले में 6004 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। वहीं, जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। कुछ लोग कतार में खड़े रहने के बावजूद भी टीका नहीं लगवा सके।
सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि गांव स्तर पर कैंप शुरू होने से टीके की खपत बढ़ी है। प्रयास है कि ज्यादा वैक्सीन मंगाकर शत प्रतिशत टीका लगाने का अभियान पूरा किया जाय।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार मेरा वार्ड कोरोना मुक्त वार्ड अभियान के मद्देनजर बृहस्पतिवार को नगर के इंदिरा नगर, बिस्मिल नगर एवं हमीद नगर वार्ड में लगाए गए दो दिवसीय कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप का चेयरमैन गुड्डू खान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराने की अपील की। इस दौरान सभासद रामवृक्ष प्रसाद, किसमती देवी, सभासद शाहनवाज खान, प्रमोद पाठक, धर्मेन्द्र शाही, एएनएम मीरा सिंह, दुर्गावती देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सोनौली के प्राथमिक विद्यालय कुनसेरवा एवं प्राथमिक विद्यालय वार्ड नं 4 मधवराम नगर में टीकाकरण कैंप का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष पुत्र शिवम त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सभासद अफरोज खान, विनोद कुमार, बेचन प्रसाद, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed