फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   600 cadets will share art, culture and civilization

Maharajganj News: कला-संस्कृति व सभ्यता को साझा करेंगे 600 कैडेट

Sun, 03 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
600 cadets will share art, culture and civilization
महराजगंज। देश के सात राज्यों के एनसीसी कैडेट 12 दिवसीय शिविर के माध्यम से अपनी कला-संस्कृति व सभ्यता को एक-दूसरे से साझा करेंगे। वे अपने प्रदर्शन से जहां स्वयं की टीम की उत्कृष्टता के लिए जद्दोजहद करेंगे। वहीं दूसरे राज्य की विशेषता व अन्य जानकारियों को भी ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन हमेशा से इसलिए बड़ा माना जाता है क्योंकि इसके माध्यम से युवाओं को एक-दूसरे के कला, संस्कृति, सभ्यता को जानने व समझने के साथ ही वहां की भाषा, शैली व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। एक भारत-श्रेष्ठ भारत विषयक इस शिविर में रविवार से लेकर 14 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के साथ ही उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्र व पश्चिम बंंगाल के कैडेट हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुति देंगे व अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का कार्य करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को समापन के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के तहत यह होंगे कार्यक्रम

शिविर के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, राज्यवार विशेषताओं के प्रस्तुतिकरण, खेलकूद, ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों पर चर्चा के साथ ही मार्चपास्ट, ड्रिल, फायरिंग आदि का कार्य किया जाएगा।

---------------------------------
102वीं बटालियन को राष्ट्रीय एकता शिविर कराने की जिम्मेदारी मिलना अहम है। उसे बेहतर व यादगार तरीके से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियोें को पूरा किया जा रहा है।

अखिलेश कुमार मिश्रा, शिविर कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed