फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   60-year-old Ram Adhare lost his life in an accident while returning home after finishing work.

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Thu, 29 Oct 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
60-year-old Ram Adhare lost his life in an accident while returning home after finishing work.
मिठौरा। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले एक बुजुर्ग की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई। मंगलवार रात काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहे 60 वर्षीय राम अधारे को बेनीगंज चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल राम अधारे को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लेदवा गांव निवासी राम अधारे पुत्र स्व. सुखारी सिंदुरिया में पप्पू अग्रहरि के यहां पल्लेदारी का काम करते थे। मंगलवार रात करीब नौ बजे काम खत्म करने के बाद वह साइकिल से अपने घर लेदवा जा रहे थे। अभी वह सिंदुरिया-महराजगंज मार्ग पर पतरेगवा गांव के पास बेनीगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया गया। अभी परिजनों द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed