फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 toper in Intermediate also top in High schol

हौसले से किया कड़ा संघर्ष, पाई सफलता

Sun, 19 Jun 2022 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
6 toper in Intermediate also top in High schol
इंटर के टॉप टेन में छह ऐसे, जो हाईस्कूल में भी थे जिले की टॉप लिस्ट में
विज्ञापन

महराजगंज। हौसले व कड़ी मेहनत से बड़ी से बड़ी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। इस कहावत को चरितार्थ किया है इस बार इंटर की परीक्षा दे रहे छह परीक्षार्थियों ने। उन्होंने अपनी मेहनत से हाईस्कूल की तरह इस बार भी जिले की टाप टेन सूची में स्थान बरकरार रखा है, वहीं यह दर्शाया है कि यदि लक्ष्य स्थापित कर कार्य किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
वर्ष 2022 के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के घोषणा होने के बाद मेधावी व अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी व उनसे जुड़े विद्यालय अत्यंत प्रसन्न हैं। इन सबमें जो सबसे अहम है वह यह कि इस बार इंटर की सूची में जिन छह मेधावियों ने जिले की टाप टेन सूची में जगह बनाई है वे वर्ष 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में भी जिले की टाप टेन सूची में स्थान बना चुके थे। पिछली कमियों व गलतियों से सबक लेते हुए उन्होंने गंभीरता पूर्वक पढ़ाई करते हुए कठिन परिश्रम किया। उनके इस प्रदर्शन को देखकर जहां अन्य विद्यार्थी प्रोत्साहित होंगे, वहीं भविष्य में वे सफलता के नए कीर्तिमान भी स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

कुछ इस प्रकार है मेधावियों का इतिहास
आशुतोष मिश्रा- महराणा प्रताप इंटर कॉलेज के इस विद्यार्थी ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था। कड़ी मेहनत से इस बार इंटर की परीक्षा में मोहम्मद मेराज के साथ संयुक्त रुप से जिले के टापर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय यादव- चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज में वर्ष 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में इस परीक्षार्थी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मेहनत के बूते ही इस बार भी उन्होंने जिले मेें दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने में सफलता प्राप्त की है।
अर्पिता पटेल- पंडित दीनदयाल इंटर कालेज में वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में इस परीक्षार्थी ने जिले की टाप टेन सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया था, इस बार कठिन परिश्रम से इंटर में टाप टेन सूची मेें जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर स्वयं, परिवार व विद्यालय का मान बढ़ाया है।
साक्षी पांडेय- कार्मल इंटर कालेज में वर्ष 2020 में हाईस्कूल परीक्षा में इस परीक्षार्थी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया था। इस बार इंटर की परीक्षा में बड़ी बहन दीक्षा पांडेय से प्रेरणा लेकर उसने चौथा स्थान प्राप्त किया।
हिमांशु पांडेय- रामप्यारे इंटर कालेज के इस परीक्षार्थी ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। इस बार इंटर की परीक्षा में उन्होंने पांचवां स्थान प्राप्त कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाई है।
पुष्पांजलि चौबे- सरस्वती विद्या मंदिर की इस परीक्षार्थी ने वर्ष 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में जिले की टाप टेन सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया था। इस बार की इंटर की परीक्षा में इसने नौवां स्थान प्राप्त किया है।

------------
हाईस्कूल के बाद इंटर की टाप टेन सूची में भी स्थान प्राप्त करना गौरव की बात है। कठिन परिश्रम व लक्ष्य स्थापित कर पढ़ाई करने से ही यह सफलता प्राप्त हो सकती है।
अशोक कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed