फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 sanitary personels suspended

अनुपस्थित व दायित्वों के प्रति लापरवाह छह सफाईकर्मी निलंबित

Sun, 31 Jul 2022 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
6 sanitary personels suspended
अनुपस्थित व दायित्वों के प्रति लापरवाह छह सफाईकर्मी निलंबित
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत राज विभाग ने अपने तैनाती स्थल पर अनुपस्थित रहने, गांव में गंदगी पाए जाने तथा दायित्वों के प्रति शिथिलता बरतने वाले जिले के छह सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वे संबंधित ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि रतनपुर (नौतनवां) ब्लॉक के ग्राम बरगदवां के सफाईकर्मी प्रदीप पटेल, सेखुआनी के सफाईकर्मी जितेंद्र चौधरी, कोहरगड्डी के सफाईकर्मी विनोद, विषखोप के सफाईकर्मी सोहवाती देवी तथा पिपरा के सफाईकर्मी ओमप्रकाश सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए। गांव में गंदगी का अंबार मिला। दायित्वों के प्रति लापरवाही पर सभी को निलंबित कर दिया गया है, उनके मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्ष्मीपुर को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि उनके स्वयं की जांच में बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम लेहड़ा की सफाईकर्मी नीलम भी अपने तैनाती स्थल से अनुपस्थित मिली, जिस पर उसे भी तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत फरेंदा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed