फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 people injured in fighting

राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप

Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
6 people injured in fighting
सोहसा बासपार में मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज )। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोहसा बासपार में खड़ंजा लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सोहसा बासपार गांव में मंगलवार को ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा कराया जा रहा था, उसी समय गांव के ही रामरूप ने मौके पर पहुंच कर खड़ंजा निर्माण को रोकते हुए कहा कि चार फुट लगाने के बजाय आठ फुट क्यों लगवाया जा रहा है। इसी बात को लेकर ग्राम प्रधान के लोगों से कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में रामरूप, बृहस्पति, सत्ती, मनीषा, अनिता, लालती घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए दोनों पक्षों को थाने ले गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।

राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप
पनियरा (महराजगंज)। घटतौली एवं निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लेकर राशन वितरण करने का आरोप लगाकर ग्राम सभा सौरहा के ग्रामीणों ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की। वहीं सुनीता यादव कोटेदार ने आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। गांव के रामभवन, रामदवन, रामाकांत, राम अचल, कबुतरा, सरोज फेलना, गंगोत्री आदि ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। जिसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed