फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 injured in Marpeet

मनबढ़ों ने ईट डंडों में हमला बोल छह को किया लहूलुहान

Fri, 22 Apr 2022 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
6 injured in Marpeet
मनबढ़ों ने ईंट डंडों में पीटकर छह को किया लहूलुहान
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे बेटी की बारात के तैयारी में जुटे परिजनों पर कुछ मनबढ़ों ने पुरानी रंजिश में गोलबंद होकर अचानक ईंट और डंडों से हमला बोल दिया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। उसके बाद मौके से मनबढ़ फरार हो गए। वहीं सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक गांव टिकुलहिया के टोंगरी निवासी पारसनाथ की बेटियां करिश्मा की बरात को लेकर सभी परिजन तैयारी में जुटे थे। टिकुलहिया स्थित एक दुकान पर आवश्यक सामान लेने गए पारसनाथ के छोटे भाई कन्हैयालाल से मनबढ़ कहासुनी करने लगे। जिसकी सूचना पाकर टोंगरी टोले के कुछ और लोग मौके पर आ पहुंचे। इसी बीच हाथों में ईंट और डंडा लिए मनबढ़ों ने आक्रोशित होकर उन लोगों पर हमला बोल दिया। जिस दौरान मनबढ़ों ने राधेश्याम (42) राजकिशोर (30) नंदकिशोर (22) कन्हैयालाल (32) दुर्विजय (19) और रज्जाक (18) सहित छह लोगों को बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। जबकि अस्पताल में राधेश्याम की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed