फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   59 SSB jawans became Mahadani by donating blood

एसएसबी के 59 जवान रक्तदान कर बने महादानी

Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
59 SSB jawans became Mahadani by donating blood
एसएसबी कैंप पर रक्तदान करते एसएसबी के कमान्डेंट मनोज सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
एसएसबी के 59 जवान रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

22वीं वाहिनी एसएसबी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन, डीएम ने किया शुभारंभ
महराजगंज। स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन और 22वीं वाहिनी एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल एवं केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल के सहयोग से सम्पंन हुआ। शिविर में 59 एसएसबी जवानों ने रक्तदान किया। रक्तदान से पहले डॉक्टरों ने उनकी जांच की।
मुख्य अतिथि डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। सबसे पहले 22वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट मनोज कुमार सिंह ने रक्तदान किया। इसके बाद असिस्टेंट कमांडेंट (कम्युनिकेशन) मुनीष कुमार ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले जवानों को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव व सीएमएस डॉ. एके राय ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने वाहिनी परिसर में पौधरोपण का रक्तदान शिविर को यादगार बनाया। डीएम ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से निभा रही है। एसपी ने कहा कि रक्तदान करना पुनीत कार्य है। समाज में सभी लोगों को रक्तदान समय-समय पर करते रहना चाहिए। एसएसबी कमांडेंट ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग
ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत रंजन, एलटी मुकेश श्रीवास्तव, काउंसलर चंद्रदेव चौधरी, नीलम शर्मा, उमेश, अजीत कुमार शर्मा, इशरा वती के अलावा केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल के डॉ. सौरभ नाथ त्रिपाठी, डॉ. धनंजय कुशवाहा, दीपचंद श्रीवास्तव, नील कमल, गौरीशंकर, राजेश, सना ने रक्तदान शिविर में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जवानों ने किया रक्तदान
सुभाष राम, अनूप तिवारी, सोमवीर, संदीप, एसके जायसवाल, सुमित कुमार श्रीवास्तव, मदन राजन, संतोष शर्मा, दामोदर सिंह, शैलेष कुमार यादव, नवकुंभ सिंह, एम आनंद, अजीत पांडेय, मो जावेद, सुनील सिंह, शशि कांत सिंह, एम प्राणेश, रामबाबू झा, नरेश पासवान, जितेंद्र कुमार सिंह, राजा पी, दीपक प्रजापति, दामोदर सिंह, शैलेष कुमार, मन आजाद, अजीत पांडेय, मोहम्मद जावेद, सुनील सिंह, शशिकांत, यम प्रानेश, नरेश, जितेंद्र, दीपक, देंवद्र कुमार, महेश, शिव कुमार, बृजराज, राजकुमार, अमित, राकेश, विश्वंभर, कुलदीप, मनीष, दर्शन लाल, एल दिनेश, लेखराज, टीएच सिंह, संजय प्रसाद, कमल, बबलू, राहुल, गुप्तेश्वर, अमित, मंजीत ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed