{"_id":"6a0b76a2c9c701d1ec02b0af","slug":"54-tetra-packs-of-country-liquor-recovered-a-youth-and-a-woman-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177537-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 54 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद, एक युवक और महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 54 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद, एक युवक और महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 54 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद किया गया है।
पहली कार्रवाई बड़हरा गांव में की गई। उप निरीक्षक चन्द्रपाल यादव टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बलुआभार नहर पटरी के पूरब स्थित एक किराना दुकान पर अवैध रूप से देसी शराब बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान में रखी प्लास्टिक की बोरी से 32 टेट्रा पैक देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने दुकान पर मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम रोहित चौहान निवासी बड़हरा बरईपार बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला मंगलपुर मछली मंडी से कच्चे रास्ते से होकर नटवा जंगल भरटोलिया की ओर अवैध शराब लेकर जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ लिया। महिला के पास मौजूद सफेद झोले की तलाशी लेने पर उसमें से 22 टेट्रापैक देसी शराब बरामद हुई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम केवली राजभर निवासी ग्राम नटवा जंगल टोला भरटोलिया बताया। एसओ श्यामदेउरवा अखिलेश सिंह ने बताया कि महिला के मामले में अपराध जमानतीय होने के कारण उसे मुचलके पर रिहा कर दिया गया, जबकि युवक के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद