फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   52 thousand MT more urea distributed...queue is not reducing

Maharajganj News: 52 हजार एमटी अधिक यूरिया वितरित...कम नहीं हो रही कतार

Wed, 20 Aug 2025 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
52 thousand MT more urea distributed...queue is not reducing
खाद  के लिए लगी किसानों की भीड़।
महराजगंज। जिले में समितियां पर 51813 हजार एमटी अधिक यूरिया वितरित हो चुकी है। बावजूद इसके खाद के लिए लगने वाली कतार कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में 261 किसान ऐसे चिह्नित हैं, जिन्होंने जोत रकबा से अधिक खाद लिया है।
विज्ञापन

खाद अधिक लेने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं अब कतार में खड़े होने वालों की जांच की जा रही है। बेवजह कोई कतार में मिला तो कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्र में खाद की बरामदगी भी हो रही है। केंद्रों पर भीड़ लगने का यह भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले साल 15 अगस्त तक यूरिया की खपत 48813 एमटी हुई थी, जबकि इसी अवधि में इस वर्ष किसानों को 51813 हजार एमटी अधिक यूरिया उपलब्ध करवाई गई है। इसी प्रकार डीएपी, फास्फेट आदि को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक मात्रा में उपलब्ध कराया गया है। पिछले वर्ष की तुलना में 3000 एमटी खाद ज्यादा खपत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में 5544 एमटी यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है, जिसका वितरण समितियों और निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, जिले में खाद की किल्लत इस वजह से है की एक ही किसान कई बार सेंटर पर खाद लेने पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से ऐसे किसानों को चिह्नित किया गया है।
वहीं दूसरी ओर सेंटर पर भीड़ का कारण तस्करी होना भी माना जा रहा है। एक साधन सहकारी समिति पर औसतन 350 से 400 बोरी खाद उपलब्ध है।
यहां खाद लेने वाले किसानों की संख्या करीब 500 से 600 के बीच होती है। सीमावर्ती क्षेत्र की समितियों पर भीड़ अधिक है।
साधन सहकारी समिति बहदुरी के सचिव राजेश ने बताया कि संख्या बढ़ने पर समस्या हो रही है। टोकन देकर खाद दिया जा रहा है। सभी लोगों को एक साथ खाद दे पाना संभव नहीं है। स्टाक की कमी नहीं है। समय से समिति को खाद उपलब्ध हो रही है। दूसरी ओर निजी दुकानदारों को भी मानक के अनुसार खाद दी जा रही है। बडहरा गांव के राजू ने बताया कि भीड़ के वजह से समस्या हो रही है।

समिति पर दो से तीन बार जाने में खाद मिल पा रही है। वहीं सिंदुरियां के राजेश पाठक कहते हैं कि यह समस्या हर हाल होती है। काफी भागदौड़ करने पर खाद मिलती है। उधर, बार्डर क्षेत्र में समय-समय पर खाद की बरामदगी भी सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed