फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   52 pilgrims allowed to go for Haj pilgrimage

Maharajganj News: हज यात्रा के लिए 52 जायरीनों को अनुमति

Fri, 21 Mar 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
52 pilgrims allowed to go for Haj pilgrimage
महराजगंज। प्रदेश हज कमेटी ने हज जाने वाले यात्रियों की तीसरी और अंतिम किस्त का विवरण जारी कर दिया है। हज जायरीनों को तीन अप्रैल तक ऑनलाइन या ऑफलाइन किराया जमा करने के निर्देश हज कमेटी की तरफ से जारी किए गए हैं। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने इसकी जानकारी हज जायरीनों को मुहैया कराई है।
विज्ञापन

इस बार जनपद से 52 हज यात्री जियारत के लिए आवेदन व स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के साथ आवेदन किया था जिनके प्रपत्रों को जांचने के बाद समिति की तरफ से सभी को यात्रा की अनुमति प्रदान कर दी है। इस बार 2025 का किराया और पिछले साल के किराए में लगभग दो हजार की कमी की गई है।
विज्ञापन

कुर्बानी के रेट में 1420 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ से जाने वाले हज यात्रियों का कुल खर्च 337350 रुपये, दिल्ली से 327400 रुपये और मुम्बई से जाने वालों का 319600 रुपये का कुल खर्च करना होगा। इसमें कुर्बानी की रकम 16600 रुपये अतिरिक्त जमा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिया हज यात्रियों के लिए मिकात के 5400 रुपये और अलग से जमा होगा। किराया भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक के किसी भी शाखा में ऑनलाइन या ऑफलाइन हज समिति या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के दफ्तर में जमा करा सकते हैं। तीन अप्रैल तक ही इसे जमा किया जा सकता है। निशुल्क चालान फार्म और अन्य जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से लिया जा सकता है।

जनपदीय ट्रेनर का चयन
उत्तर प्रदेश हज समिति ने महराजगंज जनपद निवासी हज ट्रेनर के रूप में इमरानुल्लाह अंसारी का चयन किया है। वह पहले भी हज की यात्रा पर जाते रहे हैं। वह अरबी, उर्दू और महराजगंज में बोली जाने वाली भोजपुरी भाषा बखूबी बोलते और समझते हैं। डिजिटल दक्षता साबित करने के लिए हुए ऑनलाइन टेस्ट के बाद उन्हें हज कमेटी ने चयनित किया है। शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण के लिए उन्हें प्रदेश हज समिति कार्यालय जरूरी नवाचार की जानकारी व प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed