{"_id":"5c573334bdec2256ab4e6208","slug":"51549218612-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रही सामुहिक विवाह की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रही सामुहिक विवाह की सूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिल रही सामूहिक विवाह की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में नौ फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न ब्लॉकों से अब तक 116 जोड़ों के बारे में सूचना दी गई है।
यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने दी। नगर पालिका परिषद महाराजगंज को छोड़कर अन्य नगरी निकायों से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोड़ों की सूचना नहीं दी जा रही है। महराजगंज नगर पालिका परिषद से केवल सात जोड़ों के पंजीकरण की सूचना प्राप्त हुई है। इसके अलावा सदर ब्लॉक से 20, परतवाल से 2, घुघली से 12, निचलौल से 11, मिठौरा से 21, सिसवां से 13, नौतनवां से 2, लक्ष्मीपुर से 4, बृजमनगंज से 3, पनियरा से 14, धानी से 3 जोड़ों के सामूहिक विवाह में शामिल होने की सूचना दी गई है। नगर पंचायत निचलौल, नगर पालिका नौतनवां, फरेंदा, घुघली, सोनौली, फरेंदा से सूचना नहीं भेजी गई है।