फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

Tue, 31 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

फोटो:-
सीएम के नाम संबोधित नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

संगठन के जिलाध्यक्ष विजयकांत सिंह ने कहा कि नई पेंशन योजना अलाभकारी है। नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कीजाए। राज्य कर्मचारियों की तरह ही सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को भी निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रकिया जटिल है। इसे सरल व पारदर्शी बनाने की जरूरत है। प्रशिक्षित स्नातक वेतनक्रम में कार्यरत शिक्षकों के प्रोन्नति वेतनमान के लिए स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता को समाप्त किया जाए। व्यवसायिक शिक्षकों और कंप्यूटर अनुदेशकों को शिक्षक पद पर नियुक्त किया जाए। इस मौके पर सतीश चंद्र शुक्ल, राम मोहन शाही, रणजीत सिंह, राजेंद्र पांडेय, शेषमणि प्रसाद, रामवरन दास, राम कृपाल उपाध्याय, एमपी प्रजापति, मनोज कुमार चौबे, जनार्दन प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, ध्रुव प्रसाद गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed