फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण

विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण

Wed, 22 Nov 2017 07:02 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने किया जिला जेल का निरीक्षण
महराजगंज। जनपद न्यायाधीश हसनैन कुरैशी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सर्वजीत कुमार सिंह ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके सिंह ने सचिव को बताया कि यहां कुल 902 बंदी हैं। इनमें 95 महिलाएं और 31 अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े बंदी भी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव से कुछ बंदियों ने शिकायत भी की। एक बंदी ने शिकायत की कि उसे खुजली हो गई है, जिसका इलाज नहीं हो पा रहा है। शिकायत के दृष्टिगत प्राधिकरण सचिव जेलर को बंदी के उचित इलाज का निर्देश दिया। इस दौरान सचिव ने बंदियों को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के बारे में जानकारी भी दी।
विज्ञापन

विधिक प्राधिकरण सेवा के सचिव के निरीक्षण के दौरान जेलर ने उन्हें बताया कि बंदियों को सुबह के नाश्ते में गुड़, चाय और दलिया दी गई। दोपहर के भोजन में रोटी, चावल, दाल और साग दी गई। इसके अलावा शाम के भोजन में रोटी, चावल, दाल साग और सब्जी दी जाएगी। जिला जेल में निरुद्ध बंदियों ने खाने के विवरण की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान बंदी पारस नाथ ने शरीर में खुजली की शिकायत की। कहा कि इसका इलाज नहीं हो पा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जेलर को उचित इलाज के लिए निर्देशित किया। इस दौरान बंदियों को निशुल्क विधिक सहायक उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जो बंदी अपने मुकदमे की पैरवी के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उनको जिला प्राधिकरण नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए जेल अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र जिला प्राधिकरण को भेजना होगा। प्राधिकरण के सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जो बंदी नि:शुल्क अधिवक्ता के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करेंगे, उसे अविलंब जिला प्राधिकरण को भेजना सुनिश्चित करें। इस मौके पर जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर आरके सिंह, डिप्टी जेलर पीके सिंह, कमल नयन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed