फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की स्मृति निकाली गई रैली

सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की स्मृति निकाली गई रैली

Sun, 19 Nov 2017 07:18 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों एवं घायलों की स्मृति निकाली गई रैली
महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों की स्मृति में रविवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय (एआरटीओ) की ओर से रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल थे। मुुख्य अतिथि सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शाम को एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने सक्सेना चौक पर मोमबत्ती जलाकर हादसों में मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रैली एआरटीओ कार्यालय से शुरू हुई और डीएम कार्यालय होते हुए जिला अस्पताल पहुंची। यहां से डीएम कार्यालय होते हुए पुन: एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर रैली समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। ताकि दुर्घटना न हो। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा सकता है। रैली सड़क हादसों में मृत लोगों की याद में यह निकाली गई है। ताकि लोग जागरूक हो सकें और सड़क दुर्घटनाएं कम हों। ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजय शाही ने कहा कि नियमों का पालन करते हुए अगर वाहन चलाया जाए तो दुर्घटना नहीं होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को रेड व ग्रीन सिगनल सहित अन्य नियमों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर परिवहन विभाग के दिनेश तिवारी, मन्नालाल, प्रभुदत्त सिंह, राधेश्याम, मदन के अलावा स्कूल के शिक्षक और ट्रैफिक पुलिस के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed