फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   506 children were vaccinated against diphtheria, pertussis and tetanus.

Maharajganj News: 506 बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस के टीके लगाए

Tue, 21 Apr 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
506 children were vaccinated against diphtheria, pertussis and tetanus.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में लगाए गए टीके
विज्ञापन

महराजगंज। स्वास्थ्यकर्मियों, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी और एएनएम की देखरेख में सोमवार को 506 बच्चों को टीका लगाया गया। इसके तहत 128 मदरसों, आंगनबाड़ी और परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी और टिटनेस के टीके लगाए गए।
बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि डिप्थीरिया एक गंभीर, संक्रामक बैक्टीरियल बीमारी है। यह कोरीनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया नामक जीवाणु से पैदा होती है। यह मुख्य रूप से गले और नाक की श्लेष्मा झिल्ली को प्रभावित करती है और गले में मोटी, धूसर झिल्ली बना देती है, जिससे सांस लेने और निगलने में कठिनाई होती है। यह हवा के माध्यम से खांसने या छींकने से फैलती है और जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार काली खांसी (पर्टुसिस) बैक्टीरिया के कारण होने वाला अत्यधिक संक्रामक श्वसन संक्रमण है। यह गंभीर, अनियंत्रित खांसी के दौरे का कारण बनता है। यह फेफड़ों और श्वसन मार्ग को प्रभावित करता है, जिससे सांस लेते समय ''हूप'' जैसी आवाज आती है। यह शिशुओं के लिए घातक हो सकता है। वैक्सीन से इसे रोका जा सकता है। इसी तरह टेटनस, बैक्टीरिया से होने वाली एक गंभीर संक्रामक बीमारी है। यह तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है और शरीर की मांसपेशियों में दर्दनाक जकड़न पैदा करती है। यह मिट्टी, धूल और पशु मल में पाए जाने वाले बीजाणुओं के माध्यम से, चोट या घाव से शरीर में प्रवेश करती है। इसका सबसे मुख्य लक्षण जबड़े का लॉक होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएम नवनीत उपाध्याय ने विकास खंड मिठौरा के तहत आने वाले मदरसों, आगनबाड़ी केंद्रों और परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed