फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   50,000 cash stolen from Kisan Agro Centre

Maharajganj News: किसान एग्रो सेंटर से 50 हजार नकद चोरी का आरोप

Fri, 09 Jan 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
50,000 cash stolen from Kisan Agro Centre
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात में फरेंदा मार्ग पर स्थित किसान एग्रो सेंटर में चोर ने शटर तोड़ा था। दुकान मालिक प्रदीप गुप्ता को पड़ोसियों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे सूचना दी कि शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचे प्रदीप ने देखा कि काउंटर का सामान बिखरा पड़ा है और काउंटर में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद, कुछ महत्वपूर्ण कागजात गायब हैं।
विज्ञापन




दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर साफ नजर आ रहा है। वह पास की गली का फायदा उठाते हुए कपड़े से ढका स्कूटर कवर ओढ़कर आया। लोहे के रॉड से शटर का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर काउंटर भी तोड़ डाला। दुकान से मात्र 20 मीटर दूर भारतीय स्टेट बैंक की शाखा और पश्चिम दिशा में ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता और महामंत्री अजय राज कसौधन ने कहा कि दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि दुकानदार प्रदीप गुप्ता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed