फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   50 buses will run on local routes on Rakshabandhan, free travel for women

Maharajganj News: रक्षाबंधन पर लोकल रूट पर दाैड़ेंगी 50 बसें, महिलाओं को मुफ्त यात्रा

Fri, 08 Aug 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
50 buses will run on local routes on Rakshabandhan, free travel for women
महराजगंज। रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की बसों में आज से तीन दिन तक महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ एक यात्री भी जा सकेगा। महराजगंज डिपो की 50 बसों में लोकल रूट पर यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं आठ प्रयागराज रूट और 10 लखनऊ-दिल्ली रूट की बसों में यह सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की तरफ से महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ राज्य प्रबंधक के निर्देश क्रम में मिलेगा। महराजगंज डिपो की तरफ से तय रूट प्लान में सर्वाधिक 50 बसें लोकल रूट पर दौड़ेगी। डिपो के तय प्लान के मुताबिक सर्वाधिक 16 बसों को महराजगंज-गोरखपुर रूट पर लगाया गया है।
विज्ञापन

चार पनियरा रूट व इतनी ही सोनौली के लिए निर्धारित हैं। फरेंदा के लिए छह और निचलौल के लिए 10 बसें लगाई गई हैं। 1-1 बस धानी और बृजमनगंज के लिए तो दो बस चौक के लिए तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ - दिल्ली रूट पर 6 बसें लखनऊ तो चार कानपुर होकर दिल्ली जाएंगी। प्रयाग रूट पर 4 वाराणसी तो 4 प्रयाग रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed