फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5 ponds will be reformed

Maharajganj News: पांच तालाबों का होगा सुंदरीकरण

Mon, 30 Jan 2023 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
5 ponds will be reformed
पांच तालाबों का होगा सुंदरीकरण
विज्ञापन

पालिका की ओर से चिह्नित किए गए वार्ड के तालाब
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन की ओर से जिले के पांच वार्डों में स्थित तालाबों की दशा को सुधारने की पहल होगी। अलग-अलग वार्डों के एक-एक तालाब का चयन कर लिया गया है। उनका सुंदरीकरण होने से जहां वार्ड के लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा, वहीं, नगर भी विकास की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।
नगर में 50 से अधिक तालाब चिह्नित हैं। सुधारात्मक पहल न होने से अधिकांश वार्डों के तालाब बदहाल हैं। इस बार भी पालिका का उद्देश्य है कि नगर के मुजहना खुर्द, गबडुआं, अमरुतियां, पिपरा बाबू व महुअवां में न सिर्फ तालाब को सुंदर बनाया जाए, बल्कि इस तरह निर्मित कराया जाए कि वार्ड के लोग भी सुबह व शाम वहां पर पहुंच कर उसका लाभ उठा सकें। तालाब होगा तो जल को भी अच्छे तरीके से संरक्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

रेलिंग व पौधे भी लगाने पर होगा जोर
चयनित सभी पांच तालाबों के पास रेलिंग व पौधरोपण का कार्य भी कराया जाएगा। रेलिंग से जहां लोगों को सुरक्षित करने का कार्य होगा, वहीं, पौधे के लगने से तालाब के स्थल को भी पर्यावरणीय दृष्टि से मजबूत बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका क्षेत्र के पांच तालाबों को सुंदरीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। धन मिलते ही उसके सुंदरीकरण के कार्य को प्रारंभ करा दिया जाएगा।
-आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed