{"_id":"6423419697d4cf12460c1a24","slug":"5-new-hostel-for-kasturab-school-girls-maharajganj-news-c-7-1-103013-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिली भूमि, पांच अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में भी बनेंगे छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिली भूमि, पांच अन्य कस्तूरबा विद्यालयों में भी बनेंगे छात्रावास
Wed, 29 Mar 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
तीन परिषदीय विद्यालयों में, एक बीआरसी व एक कस्तूरबा विद्यालय के बगल में बनाने की होगी पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छात्रावास की सुविधा से वंचित जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए अच्छी खबर है। छात्रावास बनाने के लिए भूमि मिल गई है। भूमि मिलने से जहां छात्रावास के निर्माण में तेजी आएगी, वहीं, 500 छात्राओं को व्यवस्थित तरीके से आवासित भी किया जा सकेगा। प्रत्येक छात्रावास के निर्माण पर एक करोड़ 77 लाख व्यय होगा।
जिले में कुल 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित होते हैं।
अभी विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाएं स्कूल में ही आवासित रहती हैं। ऐसे में कम जगह होने की वजह से काफी मुश्किलें भी उठानी पड़ती हैं। इनमें से जहां आठ विद्यालयों में छात्रावास का निर्माण प्रारंभ हो गया है, वहीं, घुघली, बृजमनगंज, धानी, पनियरा व मिठौरा में भूमि न मिलने से निर्माण प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। विभागीय पहल से अब इन विद्यालयों की जगह आसपास मिली है। इससे छात्रावास के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।
यहां पर मिली है भूमि
घुघली ब्लॉक में कस्तूरबा विद्यालय के बगल में छात्रावास निर्माण होगा। बृजमनगंज में ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में, धानी में प्राथमिक विद्यालय शिकारगढ़, पनियरा में प्राथमिक विद्यालय बड़वार तथा मिठौरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय मधुबनी परिसर में भूमि मिली है।
विज्ञापन
कोट
वंचित पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास निर्माण के लिए भूमि मिल गई है। उसके निर्माण के दिशा में पहल प्रारंभ किया गया है।
-आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी