फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   49,561 didis will become millionaires in the district

Maharajganj News: जनपद में 49,561 दीदी बनेंगी लखपति

Sat, 24 Aug 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
49,561 didis will become millionaires in the district
महराजगंज। राष्ट्रीय आजीविका मिशन कृषि और गैर कृषि आधारित रोजगार से समूह की महिलाओं को जोड़ने में जुटा है। जनपद में 49,561 दीदी को लखपति बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अब तक 43,523 लखपति दीदी का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्वरोजगार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी इन महिलाओं को मिशन से आर्थिक सहायता मिलेगी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने में लगा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 43,523 दीदी का चयन लखपति बनाने के लिए किया गया है। लखपति दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मिलेगी आर्थिक सहायता
समूह का गठन होने के साथ ही समूह के विस्तार के लिए 2 हजार से 2500 रुपया विस्तार के लिए दिया जाता है। इसके बाद कृषि और गैर कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ाने के लिए महिलाओं को बैंकों से ऋण मुहैया कराया जाता है। जरूरत पड़ने पर आजीविका फंड से भी समूह की महिलाओं को मदद दी जाती है।

मिलेगी ट्रेनिंग
ग्रामीण महिलाओं को व्यवसाय और उद्योग में प्रेरित करने के लिए 548 कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) को ट्रेनिंग दिया जाएगा। ट्रेनिंग ले चुकी महिलाएं गांवों में समूह की महिलाओं को व्यवसाय और उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करेंगी। महिलाओं को जहां भी दिक्कत आएगी वहां सीआरपी की महिला दिक्कतों का समाधान बताकर मदद करेंगी। सीआरपी बैंकों से महिलाओं को ऋण दिलाने आदि में सहयोग करेंगी।


स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति दीदी योजना संचालित है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन सीआरपी की ट्रेनिंग कराई जाएगी वह महिलाओं की आय बढ़ाने में मदद करेंगी, जिससे महिलाओं की आय एक लाख से अधिक हो जाए। इसके लिए अभी तक 43 हजार महिलाओं का चयन कर लिया गया है।
-ब्रजभूषण सिंह, डीसी, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed