{"_id":"693dcc3a8b8609836d04a7fa","slug":"48622-metric-tonnes-of-paddy-procured-from-more-than-13000-farmers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-166639-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 13 हजार से अधिक किसानों से 48,622 मीट्रिक टन धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 13 हजार से अधिक किसानों से 48,622 मीट्रिक टन धान खरीद
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जारी खरीफ विपणन वर्ष के तहत सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया लगातार गति पकड़ रही है। अब तक 180 क्रय केंद्रों के माध्यम से 13,172 किसानों से कुल 48,622 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। भुगतान प्रतिशत 95.36 तक हो चुका है।
जिला खाद्य विपणन विभाग के अनुसार, शासन की ओर से इस वर्ष महराजगंज के लिए कुल 2.28 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 21.33 प्रतिशत धान की खरीद पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में खरीद में और तेजी आने की संभावना है। अब भी बड़ी संख्या में किसानों के पास धान बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की गई है।
पिछले वर्ष धान का समर्थन मूल्य 2,300 रुपये प्रति क्विंटल था। इसमें 69 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी कारण से अधिक संख्या में किसान सरकारी क्रय केंद्रों का रुख कर रहे हैं। जिले में क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 180 कर दी गई। इससे किसानों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही धान बेचने की सुविधा मिली और लंबी कतारों व भीड़ की समस्या में भी कमी आई।
विज्ञापन
अब तक 13,172 किसानों से धान की खरीद पूरी की जा चुकी है।
उधर, धान खरीद के बाद उसकी कुटाई और चावल आपूर्ति की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिले में कुल 63 राइस मिलर पंजीकृत हैं। इनमें से 12 मिलरों ने अपनी बैंक गारंटी जमा कर दी है जबकि शेष मिलर अग्रिम लॉट जमा करने की प्रक्रिया में हैं। अब तक मिलरों को कुटाई के लिए 2,079.200 मीट्रिक टन धान भेजा जा चुका है।
यह कुल खरीद का 4.28 प्रतिशत है। जिले में ढुलाई कार्य के लिए कुल 126 वाहनों का अनुबंध किया गया है। 70 वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा दिया गया है, जिससे धान और चावल की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।