फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   47 teachers Schools Distribut

पारस्परिक स्थानांतरण में आए 47 शिक्षकों को आवंटित हुआ विद्यालय

Wed, 13 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
47 teachers Schools Distribut
पारस्परिक स्थानांतरण में आए 47 शिक्षकों को आवंटित हुआ विद्यालय
विज्ञापन

महराजगंज। पारस्परिक स्थानांतरण के तहत विद्यालय आवंटन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बुधवार का दिन भाग्यशाली रहा। दोपहर बाद सर्वर के प्रारंभ होने से उनके आनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कराया गया। विद्यालय आवंटित होने के बाद सभी शिक्षकों ने राहत की सांस ली।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण के क्रम में जिले में आए 47 शिक्षकों को विद्यालय का आवंटन मंगलवार को ही दोपहर बाद किया जाना था मगर सर्वर के काम न करने की वजह से आवंटन हो नहीं पाया। बुधवार को सभी शिक्षक फिर से बीएसए कार्यालय पहुंचे जहां सुबह से सर्वर काम नहीं कर रहा था, दोपहर बाद सर्वर ने काम करना प्रारंभ किया तो शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया को संपन्न कराने का कार्य किया गया। विद्यालय आवंटन प्रक्रिया को संपन्न कराने में वरिष्ठ सहायक मनीष सिंह, राममूर्ति, विजय आजाद, संजय कुमार समेत अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed