{"_id":"6aa85c8b64e9d4840d091c12","slug":"47-packets-of-hookah-masala-seized-at-the-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-185168-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद
विज्ञापन
निचलौल। बहुआर पुलिस और बीओपी एसएसबी पथलहवा की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 498 के पास 470 पीस अफजाल हुक्का मसाला बरामद किया। गश्त के दौरान टीम को नेपाल की ओर जा रहे कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए।
पुलिस और एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर सिर पर रखी बोरियां खेत में फेंककर नेपाल की ओर भाग निकले। बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम सीमा स्तंभ संख्या 498 के पास पहुंची तो कुछ लोग सिर पर बोरी रखकर नेपाल की तरफ जाते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बोरी खेत में फेंककर नेपाल सीमा की ओर फरार हो गए। इसके बाद जवानों ने खेत में पड़ी बोरियों को कब्जे में लेकर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान दो गत्ते मिले। इनमें 47 पैकेट में कुल 470 पीस अफजाल हुक्का मसाला मिंट फ्लेवर रखा था। बरामद सामान को टीम ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बरामद हुक्का मसाला को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है।