{"_id":"6966a9e47645cb22b70bb022","slug":"460-lakh-duped-on-the-pretext-of-selling-land-fir-against-two-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-169095-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन बेचने का झांसा दे 4.60 लाख ठगे, दो पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन बेचने का झांसा दे 4.60 लाख ठगे, दो पर एफआईआर
विज्ञापन
महराजगंज। पांच डिसमिल जमीन बेचने के नाम पर 4.60 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में धर्मेन्द्र पाण्डेय निवासी ग्राम भुअनी, थाना घुघली की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर के व्यास नगर कॉलोनी, पादरी बाजार, शिवपुर थाना शाहपुर निवासी शम्भू भारती एवं शेरा भारती के खिलाफ धोखाधड़ी, चेक बाउंस, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
धर्मेन्द्र पाण्डेय की तहरीर के अनुसार, 05 दिसंबर 2020 को महुअवां स्थित पांच डिसमिल जमीन खरीदने का एग्रीमेंट शम्भू भारती एवं शेरा भारती से हुआ। कुल तय कीमत 8.75 लाख रुपये में से 4.60 लाख रुपये नकद उन्होंने दे दिए। शेष राशि बैनामा के समय देने की बात तय हुई। 6 महीने में बैनामा कराने का वादा किया गया। लेकिन जब वह बैनामा करने को कहते तो वह टालमटोल करने लगे।
इस बीच पता चला कि 10 मई 2022 को आरोपी ने वह जमीन फरेंदा तहसील के रामपुर पण्डित निवासी अनीता देवी को बेच दिया। इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई, तब आरोपी ने कहा कि रुपये ब्याज सहित वापस कर देंगे लेकिन आज तक न तो रुपये लौटाए गए और न ही जमीन दी।
विज्ञापन
धर्मेन्द्र ने बताया कि कई बार बुलाया गया लेकिन आरोपी घर छोड़कर भाग जाते हैं। एक बार महराजगंज में मुलाकात पर उन्होंने एक लाख रुपये का चेक दिया पर वह बाउंस हो गया। अन्य जमीन देने का वादा भी किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। फोन करने पर फोन नहीं उठाते या गाली-गलौज करते हैं। हत्या की धमकी भी देते हैं।
कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि धर्मेन्द्र पाण्डेय की तहरीर के आधार पर आरोपी शम्भू भारती एवं शेरा भारती के खिलाफ धोखाधड़ी, चेक बाउंस, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद