फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   45.59 crores budget withdrawn from treasury in five days

Maharajganj News: कोषागार से पांच दिन में 45.59 करोड़ के बजट की निकासी

Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
45.59 crores budget withdrawn from treasury in five days
महराजगंज। वित्तीय सत्र 2024-25 समाप्त होने में महज पांच दिन ही शेष हैं। सीमित दिन होने के कारण इन दिनों ट्रेजरी में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

25 मार्च को विभागों के आय-व्यय की जानकारी कोषागार को देने का आखिरी दिन था। इसके चलते विभिन्न विभाग के कर्मियों की भीड़ रिकार्ड जमा करने में जुटी रही।
अल्पसंख्यक, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के अलावा उद्यान व कृषि विभाग के कर्मी विवरण लेकर जमा करते दिखे। साथ ही दूसरी भीड़ शेष बचे हुए बजट की निकासी करती दिखी। जिन विभागों का बजट अभी खर्च होने से शेष रह गया था वह बजट जारी कराने के लिए दौड़ भाग करते दिखे।
विज्ञापन

25 मार्च को विभिन्न विभागों का 54051004 रुपये का अवशेष बजट रिलीज हुआ। 20 मार्च से 25 मार्च दो बजे तक ट्रेजरी से कुल 45,5982492 रुपये का बजट जिन विभागों में शेष था उनके आवेदन पर जारी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय सत्र में गिने चुने दिन शेष रहने का असर कोषागार पर पड़ने लगा है। फरवरी में जहां कोषागार में भीड़ सामान्य थी वहीं मार्च में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिन विभागों का बजट शेष नहीं बचा वह तो थके हारे वार्षिक आय व्यय का ब्योरा जमा करने में जुटे हैं।

वहीं जिन विभागों के बजट सत्र के आखिरी माह में शेष बची है वह बजट जारी कराकर खपाने की तैयारी में जुटे हैं। ट्रेजरी रिकॉर्ड के मुताबिक 20 मार्च को 53018363 रुपये, 21 को 264349626 रुपये, 22 को 50650082 रुपये, 23 मार्च (रविवार) 24 मार्च को 33913417 रुपये तो 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक 54051004 रुपये का बजट जारी किया गया। ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed