{"_id":"698a43de9930c40f730bf786","slug":"42000-voters-will-be-served-notices-to-correct-logical-discrepancies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-171227-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तार्किक विसंगतियां ठीक करने को 42 हजार मतदाताओं को दी जाएगी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तार्किक विसंगतियां ठीक करने को 42 हजार मतदाताओं को दी जाएगी नोटिस
विज्ञापन
बीएलओ स्तर से ही पूरी की जाएगी नोटिस की सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की अग्रिम प्रक्रिया के तहत मैपिंग नोटिस के बाद अब तार्किक विसंगतियां ठीक करने के लिए भी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके लिए नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से करीब 42 हजार मतदाताओं को चिह्नित किया गया है।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के कुल 41,759 ऐसे मतदाता चिह्नित हुए हैं जिनके एसआईआर फार्म में पांच श्रेणियों में अलग-अलग तार्किक विसंगतियां पाई गई हैं। इसमें पिता से संतान के रूप 6 से अधिक मतदाताओं की मैपिंग, पिता का नाम मिस मैच, पिता व मतदाता के उम्र में 15 वर्ष से कम का अंतर, पिता की उम्र मतदाता से 50 वर्ष से अधिक होना एवं दादा-दादी से मतदाता की उम्र 40 वर्ष से कम होने के अंतर जैसी तार्किक विसंगतियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद इसकी सुनवाई और निस्तारण बीएलओ स्तर से ही सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बीएलओ को प्रशिक्षण एवं जरूरी दिशा निर्देश भी निर्गत कर दिया गया है।